सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी गई भावपूर्ण विदाई, स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना , सेवानिवृत्त हुए दो पुलिसकर्मी

ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर: जनपद में रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित दधीचि सभागार में 31 अगस्त 2026 को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए दो पुलिसकर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस रविंद्र प्रकाश सिंह तथा मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस शैलेश चंद्र तिवारी को भावपूर्ण विदाई दी गई।

क्षेत्राधिकारी लाइन्स ने दोनों सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से वार्ता करते हुए पुलिस विभाग में उनके कार्यकाल और योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों ने अपने सेवाकाल के दौरान विभागीय जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए पुलिस विभाग को अपनी सेवाएं दीं, जो सराहनीय हैं।

विदाई समारोह के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन्स ने उपस्थित पुलिसकर्मियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजनों से भी बातचीत की। दोनों सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उपहार स्वरूप भेंट प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही उनके स्वस्थ, सुखद एवं खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

समारोह का माहौल भावुक रहा। साथी पुलिसकर्मियों ने सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के साथ बिताए कार्यकाल को याद करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। विभाग की ओर से उनके द्वारा दी गई सेवाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए परिवार के साथ बेहतर और स्वस्थ जीवन बिताने की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *