ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर: सिधौली में ईद-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र 152 सिधौली में जुलूसे मोहम्मदी का आयोजन किया गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और आपसी भाईचारे एवं सौहार्द का संदेश दिया।
जुलूसे मोहम्मदी में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं अधिवक्ता रामपाल भार्गव भी शामिल हुए। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से मुलाकात कर ईद-मिलाद-उन-नबी की दिली मुबारकबाद दी और सभी के सुख, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
रामपाल भार्गव ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करते हैं। उन्होंने लोगों से मिल-जुलकर रहने तथा समाज में शांति और आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने उनका स्वागत किया और उन्हें भी शुभकामनाएं दीं।
