अफवाह से पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील

ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर:  महमूदाबाद नगर व ग्रामीण इलाके में स्थित पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाह फैलने के बाद शुक्रवार को विभिन्न पेट्रोल पंपों पर अचानक भारी भीड़ लग गई। बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों में ईंधन भरवाने के लिए पेट्रोल पंपों पर पहुंच गए, जिससे कुछ समय के लिए अव्यवस्था की स्थिति बन गई।

सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी (एसडीएम) महमूदाबाद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने लोगों को समझाते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। यह केवल अफवाह है, जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है।

एसडीएम ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग धैर्य बनाए रखें और अनावश्यक रूप से भीड़ न लगाएं। प्रशासन द्वारा ईंधन की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करें और शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *