गरीब व कमजोर वर्ग के बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से संस्था का सराहनीय प्रयास
ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर: थाना रामपुर कलां क्षेत्र के बेहमा स्थित कृषक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बुधवार की शाम करीब चार बजे सहयोग छात्र शिक्षा समिति संस्थान द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट सत्र 2025-26 के छात्र-छात्राओं के लिए नि:शुल्क दो घंटे की ट्यूशन क्लास का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संरक्षक पवन अग्रवाल, राम नरेश मिश्रा एवं विद्यालय की छात्रा द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पवन अग्रवाल और राम नरेश मिश्रा मौजूद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में गोयल जी, नरेंद्र श्रीवास्तव, आई.पी. मक्कड़, पी.एन. पोरवाल, एस.के. मिश्रा, चोपड़ा, रस्तोगी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में शिरकत की।
संस्था के प्रबंधक धर्मेन्द्र कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें फूलमाला, अंगवस्त्र एवं शील्ड भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर चौकी प्रभारी दिनेश सिंह, हे.का. राजकमल, का. ऋतिक यादव, का. रमा शंकर यादव, का. जितेंद्र प्रसाद, का. जसवंत यादव, समाजसेवी रंजीत यादव, बबलू गुप्ता, अमित मिश्रा, मुकेश मिश्रा, भानू मिश्रा, सचिन सिंह आदि उपस्थित रहे। सभी ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मन लगाकर पढ़ने की प्रेरणा दी।
संस्था के प्रबंधक धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि सहयोग छात्र शिक्षा समिति संस्थान पिछले लगातार पाँच वर्षों से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को नि:शुल्क दो घंटे की ट्यूशन क्लास के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रही है। साथ ही संस्था ऐसे विद्यार्थियों को नजदीकी विद्यालयों में प्रवेश दिलाने में भी मदद करती है, जिससे कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
इस कार्यक्रम का संचालन विनय कुमार सिंह के द्वारा किया गया ।
