सिधौली समाजवादियों का गढ़, 2027 में लहराएगा सपा का परचम: राम पाल भार्गव

ब्यूरो ,रिपोर्ट सीतापुर: समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व सिधौली विधानसभा के संभावित दावेदार राम पाल भार्गव ने गुरुवार को सिधौली में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा का बिगुल बजा दिया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत चुनाव में जनता से मिला अपार समर्थन उनके लिए ऊर्जा और विश्वास का बड़ा स्रोत है, जिसके लिए वह सिधौली की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा उन पर भरोसा जताते हुए विधानसभा टिकट प्रदान करती है, तो वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे और जनता के सहयोग से जीत हासिल कर सिधौली के विकास को नई दिशा देंगे।

“जनता ने जब-जब भरोसा किया, हमने विकास किया”
प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश सचिव ने समाजवादी सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों की खुलकर चर्चा की। उन्होंने कहा:
• युवाओं व बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया गया
• किसानों के कर्ज माफ किए गए
• सिंचाई पर किसानों को राहत दी गई
• महिलाओं, विधवाओं और वृद्धजनों को पेंशन दी गई
• गरीब और वंचित वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गईं
उन्होंने दावा किया कि समाजवादी सरकार हमेशा किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं के हितों की लड़ाई लड़ती रही है। सत्ता में लौटते ही प्रदेश में फिर से तेज़ रफ्तार विकास और बेहतरी के नए अध्याय लिखे जाएंगे।

“2027 चुनाव में सपा की जीत सुनिश्चित” राम पाल भार्गव ने कहा कि सिधौली विधानसभा शुरुआत से ही समाजवादी विचारधारा का मजबूत किला रहा है। यहां की जनता हमेशा सपा के साथ खड़ी हुई है और 2027 में एक बार फिर वही इतिहास दोहराया जाएगा।उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को चुनावी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद इन सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को मिलेगा।

“समाजवादियों का वादा, हर सुख-दुख में रहेंगे साथ” प्रदेश सचिव ने भरोसा दिलाया कि जनता की सेवा ही उनका पहला संकल्प है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाकर प्रदेश में खुशहाली और विकास का द्वार फिर से खोलेंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *