ब्यूरो रिपोर्ट ,सीतापुर: जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थानों की टीमों ने कार्रवाई करते हुए कुल 5 वांछित/वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।
पुलिस के अनुसार, अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों और वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देशों के क्रम में क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया।
मिश्रिख थाना पुलिस की कार्रवाई:
मिश्रिख थाना पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 79/26 से संबंधित अभियुक्त रुकसाद उर्फ मुन्ना पुत्र नवी अहमद निवासी मोहल्ला सीताकुंड को गिरफ्तार किया। आरोपी पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज था। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।
महमूदाबाद थाना पुलिस की कार्रवाई:
महमूदाबाद पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें हिमांशु वर्मा पुत्र मुन्ना लाल निवासी शिवनगर कॉलोनी खदरा, थाना हसनगंज, जनपद लखनऊ (पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में वांछित) तथा सूरज पुत्र रामचंद्र निवासी जैनीटोला, थाना महमूदाबाद शामिल हैं। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
सकरन थाना पुलिस की कार्रवाई:
सकरन थाना पुलिस ने वाद संख्या 1670/18 से संबंधित वारंटी अभियुक्त मोहम्मद एजाज पुत्र इलियास खां निवासी सेमराकला, थाना रेउसा को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
सिधौली थाना पुलिस की कार्रवाई:
सिधौली थाना पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 41/26 से संबंधित अभियुक्त रोहन पांडेय उर्फ कल्लू पुत्र रामकुमार उर्फ बब्लू निवासी आजाद नगर बालागंज, थाना ठाकुरगंज, जनपद लखनऊ को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।
पुलिस की इस कार्रवाई से जनपद में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
