छात्र संसद शपथ समारोह: नेतृत्व और अनुशासन से ही लक्ष्य प्राप्ति संभव – आरके वाजपेयी ‘विरल’

ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर:  महमूदाबाद में सीता ग्रुप ऑफ एजुकेशन के शास्त्री सभागार में शुक्रवार को छात्र संसद के तहत नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चेयरमैन आरके वाजपेयी ‘विरल’ ने छात्र-छात्राओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि आत्मविश्वास और रचनात्मकता का विकास हमारी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से होता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वाद-विवाद, भाषण, त्वरित भाषण और अंत्याक्षरी जैसी प्रतियोगिताएं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रयास से ही जीवन में लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि छात्र संसद जैसे मंच बच्चों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और निर्णय लेने की योग्यता विकसित करते हैं, जो उनके भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

छात्र संसद के गठन के तहत सांस्कृतिक विभाग में श्रेया रॉय को अध्यक्ष, अभिनव अवस्थी को उपाध्यक्ष, आदित्य प्रजापति को महामंत्री, अशिंका यादव को मंत्री, रिज़ा फातिमा को मुख्य प्रवक्ता, कोमल यादव को प्रवक्ता और प्रतिक्षा राज को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सदस्यों के रूप में निशा जायसवाल, अभय प्रताप सिंह और दिया राय को जिम्मेदारी सौंपी गई।

वहीं शिशु भारती विभाग में द्विव्यांश यादव को अध्यक्ष, उज्ज्वल वर्मा को उपाध्यक्ष, रिचा को महामंत्री, आर्यन कश्यप को मंत्री, अशिंका मिश्रा को मुख्य प्रवक्ता, तनु सिंह को प्रवक्ता तथा इशिका गुप्ता और सौम्या श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सदस्यों के रूप में अभिनव वर्मा और सौम्या श्रीवास्तव को भी शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 के छात्र उज्ज्वल वर्मा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सांस्कृतिक प्रमुख प्रतिभा सिंह ने किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य यशपाल वर्मा, व्यवस्था प्रमुख शिवसेवक मिश्र, अखिलेश शर्मा, अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। समारोह ने विद्यार्थियों में उत्साह और नेतृत्व की नई ऊर्जा का संचार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *