बाराबंकी में एसपी अर्पित विजयवर्गीय की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

ब्यूरो रिपोर्ट,बाराबंकी : जनपद में पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में दूर-दराज से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।

एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने प्रत्येक शिकायत पर ध्यानपूर्वक संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं से संवेदनशीलता और शालीनता के साथ व्यवहार किया जाए तथा मामलों की नियमित समीक्षा कर प्रगति से अवगत कराया जाए। जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस-जन संवाद को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे आमजन का पुलिस पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *