नायब तहसीलदार ने क्षेत्र भ्रमण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं के साथ-साथ जनसमस्याओं का भी लिया जायजा

ब्यूरो रिपोर्ट,बस्ती : जनपद की भानपुर तहसील में नायब तहसीलदार पूजा वर्मा द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं के साथ-साथ जनसमस्याओं का भी जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान उन्होंने सोनहा, भानपुर सहित तहसील क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर ठंड से प्रभावित असहाय, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की स्थिति को गंभीरता से देखा।

कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे जीवन यापन कर रहे लोगों की दुर्दशा को देखते हुए नायब तहसीलदार पूजा वर्मा ने तत्काल मानवीय पहल करते हुए जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराए। कंबल वितरण के दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

कंबल मिलने से ठंड से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली और उनके चेहरों पर संतोष साफ नजर आया। नायब तहसीलदार की इस संवेदनशील पहल से क्षेत्र में प्रशासन के प्रति विश्वास और सकारात्मक संदेश गया।

स्थानीय नागरिकों एवं समाजसेवियों ने नायब तहसीलदार पूजा वर्मा द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह की पहल जरूरतमंदों के लिए किसी सहारे से कम नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *