ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर: हरगांव इलाके में हुई हत्या के मामले में सीतापुर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व निंयत्रण हेतु अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही/शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है, उक्त निर्देश के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर नेहा त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में थाना हरगांव प्र०नि० बलवन्त शाही ,उ0नि0 पारसनाथ सिंह , उ0नि0 शोभलाल ,उ0नि0 बसन्त कुमार , उ0नि0 राजेश कुमार सरोज ,का0 अर्पित कुमार , का0 पंकज कुमार आदि पुलिस टीम द्वारा ग्राम परसेहरा शरीफपुर में हुई हत्या के संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0 534/25 धारा 103(1) बीएनएस में वांछित हत्याभियुक्त प्रमोद कुमार वर्मा पुत्र स्व० मुनीजर वर्मा निवासी ग्राम परसेहरा शरीफपुर थाना हरगांव जिला सीतापुर को बरौसा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है जिसकी निशानदेही पर आलाकत्ल बांका बरामद हुआ है।
दिनांक 29-12-2025 को शाम करीब 4.30 बजे ग्राम परसेहरा शरीफपुर में मृतक मनोज, शराब के नशे में भाई प्रमोद के दरवाजे पर गाली गलौज करने लगा जिसपर अभियुक्त प्रमोद के मना करने के बाद भी मृतक भाई मनोज निरंतर गाली गलौज करता रहा व बाहर आये पत्नी, बच्चो व अभियुक्त प्रमोद से हाथापाई पर उतर आया। इस दौरान अभियुक्त प्रमोद ने अपने घर से बांका लाकर भाई मनोज पर बांके से प्रहार कर दिया जिससे मनोज की मौके पर मृत्यु हो गयी एवम् मौके से फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी घटना के 12 घंटे के भीतर सुनिश्चित की गयी है। उल्लेखनीय है कि मृतक मनोज नशे का आदी था एवं अपनी मां के साथ अभियुक्त भाई प्रमोद के घर के सामने घर में रह रहा था। मृतक मनोज अक्सर नशे में पारिवारिक सदस्यों को परेशान करता रहता था।
