“ऑपरेशन मुस्कान” के तहत करीब 01 वर्ष 11 माह पश्चात अपहृत 06 वर्षीय बालक व 04 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर: पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत जनपद सीतापुर से गुमशुदा/अपहृत बच्चों की शीघ्रातिशीघ्र सकुशल बरामदगी एवम् संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए गए है। उक्त दिए गए निर्देश के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना AHT प्रभारी दयाशंकर मित्रा ,चालक हे0 का0 महेश कुमार, आरक्षी अजय तोमर, म0का0 प्रेरणा चौहान, म0का0 लता आदि पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 256/2024 धारा 363/ 368/ 504/ 506/ 120 बी भादवि थाना हरगांव जनपद सीतापुर से सम्बन्धित लापता 06 वर्षीय बालक छोटू व 04 वर्षीय रागिनी को सकुशल बरामद किया गया है।

संक्षिप्त विवरण- दिनांक 08.05.2024 को वादी विनोद कुमार पुत्र दीनानाथ निवासी ग्राम निगोहा थाना हरगांव जनपद सीतापुर द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना हरगांव में उनके 05 वर्षीय पुत्र छोटू को उनके भाई संजय पुत्र दीनानाथ की कथित पत्नी खुशबू (जिसे पूर्व से ही एक 03 वर्षीय पुत्री थी) अपने साथ कहीं ले गयी थी। खूशबू का संजय से विवाह इन 1. संतोष कुमार पुत्र मोल्हे निवासी मझिगवां थाना तालगांव 2. मुजफ्फर हुसैन उर्फ गुड्डू प्रधान पुत्र मुन्नू निवासी ग्रम रिछौना थाना हरगांव 3. शान्ती पत्नी सोहन निवासी बहादुरपुर थाना खैराबाद द्वारा कराया गया था। खुशबू मेरे पुत्र छोटू को कहीं ले गयी है जिसकी काफी तलाश की गई परन्तु नहीं मिला है। उक्त सूचना के आधार पर थाना हरगांव पर पर मु0अ0सं0 256/2024 धारा 363/ 368/ 504/ 506/ 120 बी भादवि बनाम 1. संतोष कुमार पुत्र मोल्हे निवासी मझिगवां थाना तालगांव 2. मुजफ्फर हुसैन उर्फ गुड्डू प्रधान पुत्र मुन्नू निवासी ग्राम रिछौना थाना हरगांव 3. शान्ती पत्नी सोहन निवासी बहादुरपुर थाना खैराबाद 4. खुशबू पत्नी संजय पंजीकृत किया गया। प्रकरण की विवेचना आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक के दिनांक 06.01.2025 को थाना AHTU स्थानांतरित की गई।

पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में टीम का गठन कर बालक की शीघ्र एवं सकुशल बरामदगी हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे थे जिसके क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा सम्यक साक्ष्यों का परिशीलन किया जा रहा था। जिसके क्रम में कईं टीमें चेन्नई (तमिलनाडू), नेपाल बार्डर, महाराज गंज, लखनऊ, सिद्धार्थनगर, अमृतसर (पंजाब) आदि स्थानों पर गई किन्तु अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं हुई। तत्पश्चात साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 03.12.2025 को हस्व आदेश पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ रेंज लखनऊ के आदेश के अनुपालन में बाद अनुमति पुलिस टीम पंजाब के जिला जालन्धर ग्राम दयालपुर पहुंचे जहां पर रामलखन के घर के बाहर एक लड़का, एक लड़‌की स्कूल की ड्रेस में दिखाई पड़े तो मय हमराही महिला आरक्षी के साथ बच्चों के पास जाकर बच्चों से नाम पूछा गया तो लड़के ने अपना नाम प्रिन्स उर्फ छोटू पुत्र विनोद, निवासी निगोहा थाना हरगाँव जिला सीतापुर बताया और पूँछने पर बता रहा है कि मैं खुशबू मम्मी के साथ, और बहन रागिनी के साथ यहाँ आया था। मेरी मम्मी खुशबू की तबियत खराब थी और उनको बुखार आया था , बुखार से ही मर गयी थी। जब मेरी मम्मी खुशबू मरी थी पापा रामलखन व समवारी पुत्र राम भरोसे निवासी ग्राम दयालपुर जिला जालंधर, थाना करतारपुर पंजाब भी साथ में शमशान में जलाने गये थे व गाँव के भी कई लोग थे और मेरी बहन रागिनी भी थी । शमशान के पास ही थी । पापा ने हमारी व रागिनी की फोटो शमशान के पास खीची थी। बच्ची से म0आ0 द्वारा बिना वर्दी ( सादी वर्दी ) के पूछा गया तो अपना नाम रागिनी व मम्मी का नाम खुशबू बताया गया। पूछा गया मम्मी कहाँ है तो बताया कि मर गयी ।
मौके पर ही राम लखन पुत्र इतवारी निवासी ग्राम द‌याल पुर थाना करतार पुर जिला जालंधर पंजाब मूल पता गाँव तनाजा थाना फूलबेहड जिला लखीमपुर खीरी से पूछताछ किया तो बताया कि मैं लखीमपुर से इधर आकर दिहाड़ी मजदूरी का काम करते है । लगभग 17-18 महीने पहले मैं धीरपुर जिला जालंधर पंजाब में दिहाड़ी का काम शाम को लौटते समय धीरपुर रोड पर बीमार हालत में बुखार से पीड़ित थी, मिली और उसके साथ में दो बच्चे थे जो काफी दयनीय स्थिति में थे । और उसने कहा कि हमको घऱ वाला छोड़ दिया, मुझे रख लो मैं तुम्हारी रोटी पानी बनाऊँगी, तो में उसको घऱ पर ले आया। मैंने उसकी बीमारी को ठीक कराने के लिये सरकारी अस्पताल जालंधर से पहले सिविल अस्पताल में दाखिला कराया था । वहाँ से रेफर करने के बाद सरकारी अस्पताल जालंधर से फिर घर पर ले आये थे । इसका काफी ईलाज करवाया और लगभग 15 दिन बाद उसकी रात में 03.00 बजे मृत्यु हो गयी थी । उसको टी. बी. की बिमारी थी । इसका काफी इलाज करवाया मैंने उससे काफी व कई बार घऱ व परिवार के बारे में पूंछा तो उसने खाली बताया कि वह नेपाल की रहने वाली है । मैंने यू0पी0 के व नेपाल के कई बन्दों से पूँछ ताछ किया था । लेकिन मुझे बच्चों के बारे में जानकारी नहीं हो पायी थी । उसके मृत्यु के बाद उसका दाह संस्कार समवारी पुत्र रामभरोसे R/O दयाल पुर थाना करतार पुर जिला जालंधर पंजाब, व गांव के कुछ लोग भी गये थे । मानवता के नाते उसके बच्चों का दाखिला सरकारी प्राइमरी स्कूल मनार में करवाया था। बालक प्रिन्स उर्फ छोटू व रागिनी की करीब 01 वर्ष 11 माह बाद बरामदगी की सूचना जैसे परिवारीजनो व अन्य लोगों को चली तो परिवारिजन व हरगांव के लोगो में खुशी की लहर दौड गयी। पूरे क्षेत्र में लोगों द्वारा पुलिस के कार्यो की भूरि-भूरि- प्रशंसा की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सीतापुर द्वारा थाना AHT पुलिस टीम के उत्कृष्ठ कार्य हेतु 20,000/- रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन बढ़ाया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *