हज़रत दिलदार शाह वारसी का उर्स मुबारक शानो-शौकत के साथ संपन्न

ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर : महमूदाबाद नगर के वार्ड सुन्दौली में हज़रत दिलदार शाह वारसी रहमतुल्लाह अलैह का उर्स मुबारक हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही शानो-शौकत और अकीदत के साथ मनाया गया। परंपरा के अनुसार 20 दिसंबर को कुल शरीफ का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से आए जायरीन, मुरीदीन और अकीदतमंदों ने शिरकत की। उर्स के मौके पर शाम 4 बजे गागर चादर ठाकुरपुर से उठकर रवाना हुई, जो शाम 7 बजे आस्ताने आलिया में पेश की गई। इसके बाद शाम 7 बजे से मिलाद शरीफ का प्रोग्राम आयोजित हुआ। रात 8 बजकर 30 मिनट पर कुल शरीफ पेश किया गया।

कुल शरीफ के बाद आस्ताना सज्जादा फखरे आलम वारसी ने आस्ताने के नायब सज्जादा दिल्लन वारसी से मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ करवाई। दुआ के उपरांत सभी जायरीन व अकीदतमंदों के लिए लंगर का इंतजाम किया गया। श्रद्धालुओं ने तबर्रुक लेकर दुआएं मांगीं।

इस अवसर पर आस्ताने पर रौशनी, साज-सज्जा और अनुशासन की सराहना की गई। उर्स मुबारक में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही, जिससे माहौल पूरी तरह से रूहानी और अकीदत से भरपूर नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *