महमूदाबाद में ‘विवाह उत्सव महापैकेज योजना’ का शुभारंभ, प्रचार वाहन को विधायक आशा मौर्या ने दिखाई हरी झंडी

ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर: महमूदाबाद नगर में स्थित जैन गिफ्ट हाउस में शुक्रवार को ‘विवाह उत्सव महापैकेज योजना’ का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान योजना के प्रचार-प्रसार के लिए तैयार किए गए प्रचार वाहन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नई पहल को लेकर उत्साह व्यक्त किया। आयोजकों के अनुसार, विवाह समारोह से संबंधित आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई यह योजना लोगों के लिए सुविधाजनक एवं उपयोगी बनाने का प्रयास है। प्रचार वाहन के माध्यम से योजना की जानकारी क्षेत्र के लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

कार्यक्रम के पश्चात संस्था के चेयरमैन एवं वरिष्ठ पत्रकार पारस जैन से भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। इस दौरान उनके शीघ्र स्वस्थ होने एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

‘विवाह उत्सव महापैकेज योजना’ के शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्रवासियों के लिए इस पहल के सफल होने तथा विवाह आयोजनों में यह योजना उपयोगी एवं सुविधाजनक सिद्ध होने की शुभकामनाएं दी गईं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *